- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- पहली बार नयी जिम्मेदारी मिलने से उत्साहित है युवा मतदाता कर्मी ।
पहली बार नयी जिम्मेदारी मिलने से उत्साहित है युवा मतदाता कर्मी ।
बिलासपुर। जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए जिम्मेदारी मिलने पर युवा कर्मी उत्साहित है। 06 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 17 नवम्बर को होने वाले निर्वाचन हेतु आज कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर से मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण कर मतदान केन्द्रों की ओर रवाना किया गया। इनमें युवा प्रबंधित मतदान केन्द्रों में युवाओं की ड्यूटी लगाई गई है। मतदान सामग्री लेने के बाद युवाओं में अपने अनुभव साझा किये। युवा मतदान कर्मी के तौर पर कार्य करने के इस अवसर को युवा मतदान कर्मियों ने अपने लिए अत्यंत गौरवपूर्ण एवं महत्वपूर्ण बताया। सभी ने कहा कि हम पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर निर्वाचन के इस महत्वपूर्ण कार्य में अपनी सहभागिता देंगे। युवा मतदान कर्मियों इस महती जिम्मेदारी को स्वयं के लिए गौरव का क्षण बताया ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
