- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- मतदान दलों को चुनाव कराने मतदान केन्द्र आवंटित, प्रेक्षकों की मौजूदगी में हुआ रेंडमाइजेशन ।
मतदान दलों को चुनाव कराने मतदान केन्द्र आवंटित, प्रेक्षकों की मौजूदगी में हुआ रेंडमाइजेशन ।
बिलासपुर। मतदान दल के गठन एवं प्रशिक्षण के बाद उन्हें चुनाव कराने के लिए मतदान केंद्र भी आवंटित किया गया। एनआईसी कक्ष में रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के तहत सॉफ्टवेयर द्वारा उनकी ड्यूटी लगाई गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण, सामान्य प्रेक्षक उदयन मिश्रा, नायली इते, जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल, डिप्टी डीईओ शिवकुमार बनर्जी सहित सभी रिटर्निग ऑफिसर उपस्थित थे। इसी प्रकार संवेदनशील मतदान केन्द्रों में माइक्रो ऑब्जर्वर की ड्यूटी भी रेंडमाइजेशन प्रक्रिया से की गई। निर्वाचन आयोग के सॉफ्टवेयर में रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया स्थानीय एनआईसी के उप निदेशक मनोज कुमार सिंह द्वारा पूर्ण की गई। उन्हें 16 नवंबर को कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज से सवेरे सामग्री वितरण कर अपने गंतव्य मतदान केंद्र के लिए रवाना किया जाएगा। मतदान 17 तारीख को सवेरे 8 बजे से शुरू होगा ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
