- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- कलेक्टर ने ली खर्च निगरानी से जुड़े नोडल अफसरों की आकस्मिक बैठक, बस, ट्रक जैसे बड़े वाहनों की भी करें सघन जांच, वाहनों की जांच अभियान में और तेजी लाएं: कलेक्टर ।
कलेक्टर ने ली खर्च निगरानी से जुड़े नोडल अफसरों की आकस्मिक बैठक, बस, ट्रक जैसे बड़े वाहनों की भी करें सघन जांच, वाहनों की जांच अभियान में और तेजी लाएं: कलेक्टर ।
बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने वाहनों की चेकिंग अभियान में और तेजी लाने को कहा है। कार्रवाई बढ़ाकर ज्यादा मात्रा में अवैध सामानों की बरामदगी के निर्देश दिए। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए गठित एसएसटी एवं एफएसटी सहित पुलिस एवं आबकारी टीमों की वर्तमान कार्रवाई को कलेक्टर ने नाकाफी बताया है। उन्होंने टीमों को छोटे वाहनों के अलावा बस, ट्रक जैसे बड़े वाहनों की भी सघन जांच करने की कड़ी हिदायत दी है। कलेक्टर आज चुनाव में अवैध सामग्रियों के वितरण एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए गठित टीमों के नोडल अधिकारियों की आकस्मिक बैठक लेकर इस आशय के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावी कार्रवाई के लिए एसएसटी टीमों के वर्तमान स्थलों का युक्तियुक्तकरण कर बदलने को भी कहा है। अवैध सामग्रियों की बरामदगी में बेहतर काम करने वाली टीमों को पुरस्कार देने की घोषणा भी कलेक्टर ने की है ।
बेहतर काम करने वाली निगरानी टीमों को मिलेगा पुरस्कार
कलेक्टर शरण ने बैठक में कहा कि मतदान के लिए अब 5-6 दिन ही बच गए हैं। जांच एवं कार्रवाई की गति अब हमें बढ़ानी होगी। चुनाव आयोग की अपेक्षा के अनुरूप और ज्यादा मात्रा में बरामदगी की कार्रवाई करना होगा। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में आबकारी विभाग के नियंत्रण में कई डिस्टलरी एवं बॉटलिंग यूनिटें हैं। निगरानी बढ़ाकर प्रकरण दर्ज किये जाएं। गांवों में शराब वितरण की शिकायतें मिल रही हैं। आबकारी एवं पुलिस गश्त बढ़ाकर कार्रवाई सुनिश्चित करे। एयरपोर्ट एवं रेलवे ऑथरिटी को भी सघन चेकिंग कर तत्काल रिपोर्टिंग करने को कहा है। बैंकों द्वारा बड़े रकम की निकासी के संबंध में रिपोर्टिग नहीं किये जाने पर नाराजगी जाहिर की ।
बैंको से लेनदेन की रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई नाराजगी, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने कटिबद्ध जिला प्रशासन
खातों से पूपीआई के जरिए भुगतान पर भी नजर रखने के निर्देश दिए। एसपी संतोष सिंह ने भी कार्रवाई की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। टीम में मौजूद सुरक्षा अधिकारी भी जांच में मदद करेंगे। जांच प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने वालों से सख्ती से निपटा जायेगा। नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत ने भी निगरानी टीमों को बेहतर काम के लिए टिप्स दिए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी ने प्रतिदिन हुई कार्रवाई की एकीकृत रिपोर्ट शाम 5 बजे उपलब्ध कराने को कहा है ताकि जानकारी आयोग को भेजी जा सके। जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल, एडिशनल एसपी अर्चना झा भी इस अवसर पर उपस्थित थीं ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
