- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं ने होम वोटिंग कर लोकतंत्र में निभाई अपनी सहभागिता, मताधिकार का प्रयोग कर पाने से खिले चेहरे ।
बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं ने होम वोटिंग कर लोकतंत्र में निभाई अपनी सहभागिता, मताधिकार का प्रयोग कर पाने से खिले चेहरे ।
बिलासपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 80 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले मतदाताओं और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को इस बार डाकमत पत्र की सुविधा दी गई है। ऐसे बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के घर पहूँचकर मतदान दलों द्वारा होम वोटिंग कराई जा रही है। उनके चेहरे की मुस्कान यह बयां कर रही है कि घर पर ही मतदान कर पाने की सुविधा मिलने से उन्हें कितनी राहत मिल रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण के मार्गदर्शन में मतदान दलों द्वारा होम वोटिंग के लिए कड़ी मेहनत करते हुए यह कार्य किया जा रहा है ।
टिकरापारा निवासी 80 वर्षीय प्रवीण कुमार दामानी ने डाकमत पत्र के जरिए होम वोटिंग की। दामानी रिटायर्ड कर्मचारी है। उन्होंने बताया कि चल फिर पाने में असमर्थ होने की वजह से इस बार वोट डाल पाने की उम्मीद छोड़ दी थी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई इस सुविधा के चलते वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाएं। दामानी कहते है कि वे हमेशा अपने मताधिकार का प्रयोग करते आए है। उन्होंने इस सुविधा के प्रति आभार व्यक्त किया। 89 वर्षीय रघुनाथ माडिकर ने बताया कि पहले अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए वे किसी पर आश्रित रहते थे लेकिन अब मतदान दल के घर पर आने से बिना किसी असुविधा के लोकतंत्र का हिस्सा बनने का अवसर मिला। विद्यानगर निवासी 81 वर्षीय गौरी घोष भी चल फिर पाने में असमर्थ है। उन्होंने बताया कि मतदान दल के घर पहूंचने पर अपने मताधिकार का प्रयोग करना उनके लिए आसान हो गया ।
निर्वाचन आयोग द्वारा 80 वर्ष या इससे अधिक वरिष्ठजनों एवं दिव्यांग मतदाताओं को घर बैठे पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा
इस सुविधा के लिए उन्होंने तहे दिल से भारत निर्वाचन आयोग एवं मतदान दल का आभार व्यक्त किया। 88 वर्षीय ग्रीन पार्क निवासी श्रीमती विमला शर्मा ने कहा कि होम वोटिंग के माध्यम से घर पर ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पहले मतदान केंद्र में घरवालों के सहयोग से पहूंचकर मतदान करते थे लेकिन अब निर्वाचन आयोग द्वारा घर पर ही यह सुविधा दी जा रही है। होम वोटिंग की सुविधा से परिजनों को भी काफी राहत मिली है उन्होंने इस पहल के लिए निर्वाचन आयोग का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया है। यह आयोग का सराहनीय कदम है। उन्होंने सभी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 9 नवम्बर तक 374 दिव्यांग एवं वरिष्ठजनों ने होम वोटिंग के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, इनमें कोटा विधानसभा के 78, तखतपुर विधानसभा के 73, बिल्हा विधानसभा के 42, बिलासपुर विधानसभा के 64, बेलतरा विधानसभा के 69 एवं मस्तूरी विधानसभा के 48 शामिल है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
