- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- शहर के दो अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई, शांतिपूर्ण मतदान के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश ।
शहर के दो अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई, शांतिपूर्ण मतदान के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश ।
बिलासपुर। शांतिपूर्ण माहौल में विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अवनीश शरण ने शहर के दो अपराधियों के विरूद्ध जिला बदर की कार्रवाई की है। उन्हें 24 घण्टे के भीतर बिलासपुर जिले से बाहर रहने के आदेश दिए हैं। इनमें नूतन लहरे उर्फ गुड्डा, उम्र 27 वर्ष बोहारडीह थाना पचपेड़ी एवं कृष्ण चौहान उम्र 30 वर्ष चंदूवाभाटा निरालानगर थाना तारबहार शामिल है। पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट एवं सुनवाई के उपरांत जिला दण्डाधिकारी ने 9 तारीख को जिला बदर की कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को छह महीने के लिए बिलासपुर जिला छोड़ने के आदेश दिए हैं। राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की विभिन्न धाराओं के तहत जिला दण्डाधिकारी ने आदेश जारी किये हैं। बिलासपुर राजस्व जिला सहित आसपास के जिले-जांजगीर चाम्पा, कोरबा, मुंगेली, गौरेला पेण्ड्रा मारवाही तथा बलौदाबाजार जिले की सीमा से छह महीने बाहर रहना होगा। शहर की विभिन्न थानों में इन बदमाशों के विरूद्ध मारपीट, गुण्डागर्दी, गाली गलौज, अवैध शराब बिक्री, जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
