- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- डाक मतपत्र के जरिए 3 हजार 498 मतदाताओं ने किया मतदान ।
डाक मतपत्र के जरिए 3 हजार 498 मतदाताओं ने किया मतदान ।
बिलासपुर। जिले में डाक मतपत्र के माध्यम से 9 नवम्बर तक होम वोटिंग तथा सेवा मतदाताओं एवं निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात 3 हजार 498 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 80 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के वृद्धजन तथा 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले चिन्हांकित मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए डाक मतपत्र के माध्यम से होम वोटिंग की सुविधा दी गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण के मार्गदर्शन में विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत गठित विशेष मतदान दलों द्वारा चिन्हांकित वृद्धजन एवं दिव्यांग मतदाताओं को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने की सुविधा प्रदान की जा रही है। साथ ही निर्वाचन ड्यूटी में तैनात मतदाताओं और सेवा मतदाताओं से भी डाक मतपत्र प्राप्त किए जा रहे हैं ।
जिले के सभी 6 विधानसभाओं के ऐसे सभी मतदाता अधिकारी एवं कर्मचारी जो डाक मतपत्र हेतु आवेदन किया हो और जिनका नाम संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के पात्र डाक मतपत्र सूची में है, वे केवल डाक मतपत्र के माध्यम से ही मतदान सुविधा केंद्रों में कर पायेंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 नवम्बर तक निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात मतदाताओं हेतु सुविधा केन्द्र से विशेष संवाहक द्वारा अब तक 3122 डाक मतपत्र प्राप्त हुए हैं। जिसमें कोटा विधानसभा क्षेत्र से 444, तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से 662, बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से 264, बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से 771, बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से 564 एवं मस्तूरी विधानसभा से 402 डाक मतपत्र प्राप्त हुए है। डाक द्वारा डाकमत पत्रों की संख्या 2 है। विशेष गठित मतदान दल द्वारा दिव्यांग एवं 80 वर्ष या उससे अधिक के लोगों के द्वारा किये गये डाक मतपत्र की संख्या 374 है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
