- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- कचरा कलेक्शन वाहन देंगे मतदाता जागरूकता का संदेश, सफाई कर्मियों को दिलाई गई मतदान करने की शपथ ।
कचरा कलेक्शन वाहन देंगे मतदाता जागरूकता का संदेश, सफाई कर्मियों को दिलाई गई मतदान करने की शपथ ।
बिलासपुर। जिले में शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूर्ण करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। जिसके तारतम्य में नगर निगम बिलासपुर द्वारा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन हेतु संलग्न समस्त वाहनों के माध्यम से वोट 100 प्रतिशत की आकृति का निर्माण कर 100 प्रतिशत मतदान का संदेश दिया गया। इन सभी वाहनों में मतदान की तिथि व समय से संबंधित सूचना का प्रदर्शन किया गया है। ये वाहन सभी वार्डाे में जाकर मतदाता जागरूकता हेतु कार्य करेंगे। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के जिला नोडल अधिकारी अजय अग्रवाल ने सभी सफाई कर्मियों को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
