स्वीप सुआ और महारंगोली अभियान से दिया जाएगा मतदाता जागरूकता संदेश, मतदान करने और कराने का संकल्प लेंगे अधिकारी-कर्मचारी ।

feature-top

बिलासपुर। जिले में मतदाता जागरूकता स्वीप के लिए जिला प्रशासन द्वारा जोर शोर से अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में सभी वर्गाे की प्रभावकारी सहभागिता सुनिश्चित हो रही है। इसी कड़ी में जिले के तमाम अधिकारी-कर्मचारी एक साथ 07 नवंबर को मतदान करने और कराने का महासंकल्प लेंगे। शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान इस सूत्र को हकीकत में बदलने के लिए कवायद निरंतर जारी है ।

07 नवंबर को ही छत्तीसगढ़ के पारंपरिक नृत्य स्वीप सुआ के जरिए भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। चला बिलासपुरिया, वोट देवईया टैग लाईन से बिल्हा के शासकीय कॉलेज मैदान में दोपहर एक बजे से होगा। इसी प्रकार महारंगोली का आयोजन शहर के साईन्स कॉलेज मैदान में सुबह 8 से 10 बजे होगा ।

feature-top
feature-top

Popular News