- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कोनी का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजा, प्रशिक्षणार्थियों को दिलाई मतदाता शपथ ।
स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कोनी का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजा, प्रशिक्षणार्थियों को दिलाई मतदाता शपथ ।
बिलासपुर। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कोनी सेंदरी बिलासपुर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय अग्रवाल द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में अग्रणी प्रबंधक दिनेश उरांव, संस्थान निदेशक दिनेश चौधरी, एफएलसी अधिकारी एस.एम देशकर, आरएसीसी से अधिकारी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों से बातचीत कर प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी दी गई। मुद्रा योजना एवं अन्य ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अग्रवाल ने प्रशिक्षणार्थियों द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के वस्तुओं का अवलोकन कर उनकी सराहना की। उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने कहा ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
