- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- आरपीएफ ने लगभग 8 लाख नकद सहित चांदी के आभूषण किये जब्त ।
आरपीएफ ने लगभग 8 लाख नकद सहित चांदी के आभूषण किये जब्त ।
बिलासपुर। जिले में विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर अन्य जिले एवं राज्यों से आने वाले अवैध नकद और सामग्री जब्ती कर लगातार कार्रवाई की जारी है। आरपीएफ द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन बिलासपुर से संदिग्धों की जांच कर उनसे लगभग 8 लाख कैश एवं चांदी के आभूषण जब्त किये। कार्रवाई के क्रम में भाटापारा निवासी अशोक अग्रवाल से 3 लाख 42 हजार रूपये नगद मिले। उनसे पूछताछ करने पर उनके द्वारा इन रूपयों के संबंध में किसी भी प्रकार की सही जानकारी नहीं दी गई। इसी प्रकार महाराष्ट्र के ओमप्रकाश बिश्नोई से 3 लाख रूपये नकद एवं जिले के करहीपारा निरतू निवासी रोहित कुमार लोनिया से 1 लाख 50 हजार एवं 967 ग्राम चांदी के आभूषण जब्त किये गये। आरपीएफ की टीम ने सभी प्रकरणों को एफएसटी टीम को कार्रवाई के लिए सौंपा है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
