- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- छह विधानसभा क्षेत्र से 108 उम्मीदवार चुनावी मैदान में, 8 ने लिया नाम वापस ।
छह विधानसभा क्षेत्र से 108 उम्मीदवार चुनावी मैदान में, 8 ने लिया नाम वापस ।
बिलासपुर। विधानसभा निर्वाचन के लिए चुनाव आयोग द्वारा घोषित निर्वाचन कार्याक्रम के अनुसार आज नाम वापसी के लिए निर्धारित तिथि आज तक 8 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया है। इनमें बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से विकास कुमार चतुर्वेदी एवं मनोज ठाकुर, कोटा विधानसभा क्षेत्र से जावेद खान, नेतराम साहू एवं रमेश यादव, बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से लवकुश कुमार साहू एवं जेठू साहू, तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से श्याम मूरत कौशिक के नाम शामिल है। नाम वापसी के बाद अब जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों बिलासपुर, बिल्हा, मस्तूरी, कोटा, तखतपुर एवं बेलतरा से 108 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इनमें बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से 21, बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से 23, बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से 22, कोटा विधानसभा क्षेत्र से 15, तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से 14 एवं मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से 13 उम्मीदवार शामिल है। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आबंटन भी कर दिया गया है। ज्ञात हो कि जिले में 17 नवम्बर को मतदान होगा एवं 3 दिसम्बर को मतगणना होगी ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
