- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- जोर-शोर से जारी है मतदाता जागरूकता अभियान, कलेक्टर ने युवा मतदाताओं एवं नव वधुओं का किया सम्मान, तखतपुर में आयोजित स्वीप अभियान में शामिल हुए कलेक्टर ।
जोर-शोर से जारी है मतदाता जागरूकता अभियान, कलेक्टर ने युवा मतदाताओं एवं नव वधुओं का किया सम्मान, तखतपुर में आयोजित स्वीप अभियान में शामिल हुए कलेक्टर ।
बिलासपुर। स्वीप अभियान अंतर्गत कलेक्टर अवनीश शरण की अध्यक्षता में तखतपुर में मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्व सहायता समूह की दीदीयां शामिल हुईं। कलेक्टर ने स्वीप के आकार में सजाई गई मोमबत्तियों को प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने 18 वर्ष की उम्र पूर्ण कर पहली दफा मतदान की पात्रता पाने वाले 8 युवा मतदाताओं एवं आधा दर्जन नव वधुओं का सम्मान किया ।
कलेक्टर ने अपने सम्बोधन में स्वीप के अंतर्गत महिला समूहों द्वारा किये जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका है। नाम वापसी के बाद वे वोटर पर्ची मतदाताओं के घर पहुंचाएंगी। पर्ची यदि सही मतदाता तक पहुंचे तो वोटिंग प्रतिशत काफी बढ़ जायेगा ।
घर-घर पहुंचकर मतदान के लिए प्रेरित करें बीएलओ
कलेक्टर ने बीएलओ के रूप में दायित्व निभा रहे कार्यकर्ताओं को घर-घर पहुंचकर प्रेरित करने की अपील भी की। कलेक्टर ने शतप्रतिशत मतदान के लिए जारी अभियान में पूर्ण सहयोग के लिए शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में मेगा स्वीप रंगोली का निर्माण किया गया जो कि लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा। स्वीप अभियान को गति प्रदान करने के लिए स्काउट गाईड द्वारा लगभग 20 हजार से ज्यादा रंग बिरंगे पतंगों का निर्माण किया गया है। उन्होंने कलेक्टर को पतंग की प्रतियां भेंट की। जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री अजय अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने जिले में संचालित स्वीप गतिविधियों से सभा को अवगत कराया ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
