- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- ध्वनि प्रदूषण के प्रभावी नियंत्रण के लिए समितियां गठित ।
ध्वनि प्रदूषण के प्रभावी नियंत्रण के लिए समितियां गठित ।
बिलासपुर। जिले में ध्वनि प्रदूषण के प्रभावी नियंत्रण के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा जिला एवं अनुभाग स्तर पर समितियां गठित की गई है। ध्वनि प्रदूषण के संबंध में ध्वनि प्रदूषण (विनियमन तथा नियंत्रण) नियम, 2000 एवं छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, 1985 के तहत कोलाहल नियंत्रण हेतु यह समितियां गठित की गई है। जिला स्तर पर गठित समिति में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, आयुक्त, नगर निगम बिलासपुर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एवं क्षेत्रीय अधिकारी, पर्यावरण संरक्षण मण्डल, बिलासपुर होंगे। अनुभाग स्तर पर गठित समिति में अनुविभागीय दण्डाधिकारी, बिलासपुर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, अपर आयुक्त नगर निगम, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के प्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय अधिकारी पर्यावरण संरक्षण मण्डल के प्रतिनिधि होंगे ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
