- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- मतदाता जागरूकता अभियान, स्वीप इलेवन वर्सेस मीडिया इलेवन के बीच रोचक किक्रेट मुकाबला 29 को ।
मतदाता जागरूकता अभियान, स्वीप इलेवन वर्सेस मीडिया इलेवन के बीच रोचक किक्रेट मुकाबला 29 को ।
बिलासपुर। मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप इलेवन और मीडिया इलेवन के बीच शहर के रघुराज स्टेडियम में 29 अक्टूबर को सवेरे 8 बजे से सद्भावना क्रिकेट मैच का रोचक मुकाबला होगा। स्वीप इलेवन की कप्तानी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण करेंगे। स्वीप इलेवन की तरफ से एसपी संतोष कुमार सिंह, नगर निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत भी मैच खेलेंगे। सीमित ओवरों के इस मैच में मीडिया इलेवन की तरफ से प्रेस क्लब के अध्यक्ष इरशाद अली सहित अन्य मीडियाकर्मी शामिल होंगे। कलेक्टर अवनीश शरण ने अधिकाधिक लोगों को दिलचस्प मैच का गवाह बनने के लिए आमंत्रित किया है। इसी प्रकार सरकण्डा स्थित खेल परिसर में नवमतदाता क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
