- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- 31 को मनाया जाएगा राष्ट्रीय एकता दिवस ।
31 को मनाया जाएगा राष्ट्रीय एकता दिवस ।
बिलासपुर। जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस 31 अक्टूबर को आदर्श आचार संहिता के लिए जारी निर्देशों का पालन करते हुए मनाया जाएगा। शासकीय कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस संबंधी शपथ अपने कक्ष एवं कार्यालय में लिया जाएगा। जिले में विधानसभा निर्वाचन के कारण आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील है। राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ लिये जाने व उक्त अवसर पर इस बात का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए है कि किसी भी प्रकार आदर्श आचार संहिता हेतु जारी निर्देशों का उल्लंघन ना हो। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय एकता दिवस हर वर्ष 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर मनाया जाता है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
