अरपा नदी में निर्माणाधीन पचरीघाट बैराज के सभी गेट बंद, दुर्गा विसर्जन के लिए भरा गया पानी, शैलेष बोले – शहर वालों का सपना हुआ साकार, लोग दिखाते रहे टेम्स का सपना ।

feature-top

बिलासपुर। अरपा नदी में निर्माणाधीन बैराज का गेट बंद कर दिया गया है। दुर्गा विसर्जन के लिए यहां पानी भरा जा रहा है। बुधवार सुबह 8 बजे तक बैराज में लगभग पांच फिट पानी भर गया था। निरीक्षण करने पहुंचे शहर विधायक शैलेश पांडेय ने कहा शहर के लोग सालों से जो सपना देख रहे थे वह आज पूरा हो रहा है। जबकि भाजपा के नेता शहर वालों को टेम्स नदी का सपना दिखाते रहे। पहली बार अरपा नदी में भरपूर पानी के बीच दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन होगा । सालों से शहर के लोग अरपा में बारहों महीना पानी भरा हुआ देखना चाहते थे वह जल्द ही पूरा होने वाला है। अरपा नदी में शिवघाट और पचरी घाट में बन रहा बैराज लगभग पूर्णता की ओर है। पचरी घाट के बैराज में सभी गेट लग गए है, यही कारण है की प्रशासन ने यहां दुर्गा विसर्जन के लिए पानी रोकने का निर्णय लिया। बुधवार को सिंचाई विभाग ने बैराज के सभी गेट बंद कर दिए। इसके बाद बैराज में पानी भरना शुरु हो गया और सुबह होते तक बराज में लगभग पांच फिट पानी भर गया ।

अरपा नदी ने रपटा के पीछे तक पानी भर गया। अब गुरुवार को शहर भर की समितियां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन बैराज में ही करेंगे। इस दौरान निरीक्षण करने निकले शहर विधायक शैलेश पांडेय ने कहा कि शहर के लोग सालों से सपना देख रहे थे की अरपा नदी में साल भर पानी भरा रहे। अब वह सपना पूरा होने जा रहा है। नदी में बैराज बनाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सौ करोड़ रुपए दिए थे। सिंचाई मंत्री रविन्द्र चौबे ने भी इस प्रोजेक्ट को प्राथमिकता दी और नतीजा ये है की आज पचरीघाट में बैराज बनकर तैयार है। मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन करने के लिए पानी भी भर दिया गया है। एक समय था नदी में पानी नहीं होता था, प्रतिमा विसर्जन का संकट था। भाजपा की सरकार और उनके मंत्री अमर अग्रवाल शहर के लोगों को कभी टेम्स का सपना दिखाते थे तो कभी साबरमती का सपना दिखाते थे। लेकिन काम कुछ नही हुआ। हमने पांच साल में ही अरपा नदी को बारहमासी बहने वाली नदी में बदल दिया। काम पूरा होने के बाद सालभर पानी रहेगा ।

feature-top
feature-top

Popular News