- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- बिलासपुर में प्रशिक्षण स्थल में परिवर्तन, मतदान दलों का प्रशिक्षण 16 अक्टूबर से ।
बिलासपुर में प्रशिक्षण स्थल में परिवर्तन, मतदान दलों का प्रशिक्षण 16 अक्टूबर से ।
बिलासपुर। जिला मुख्यालय बिलासपुर में आयोजित मतदान दलों के प्रशिक्षण स्थल में परिवर्तन किया गया है। बेलतरा एवं बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए पूर्व में बिलासपुर के ब्रजेश हिन्दी एवं इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। अपरिहार्य कारणों से अब बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रशिक्षण स्वामी आत्मानंद स्कूल (लाल बहादुर शास्त्री स्कूल) शनिचरी बाजार एवं बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए स्वामी आत्मानंद मल्टीपर्पस स्कूल दयालबंद में आयोजित होगा। बेलतरा का प्रशिक्षण 16 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक और बिलासपुर का प्रशिक्षण 16 एवं 17 अक्टूबर तक चलेगा। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतदान दलों को सैद्वांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण प्रशिक्षण सत्र में शामिल होंगें। उन्होंने सभी मतदान दलों को संजीदगी के साथ प्रशिक्षण में हिस्सा लेने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा बिल्हा, तखतपुर, मस्तूरी एवं कोटा विधानसभा क्षेत्रों के लिए विकासखण्ड मुख्यालयों में भी 16 से 18 अक्टूबर तकप्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
