- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- श्रमिकों ने ली शपथ, अवश्य करेंगे मतदान ।
श्रमिकों ने ली शपथ, अवश्य करेंगे मतदान ।
बिलासपुर। जिले में शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान नारे के साथ मतदाताओं को जागरूक करने के लिए लगातार स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज बृहस्पति बाजार स्थित श्रमिक सदन में आयोजित कार्यक्रम में श्रमिकों को मतदान के महत्व के बारे में बताते हुए मतदाता शपथ सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप के नोडल अधिकारी अजय अग्रवाल ने दिलाई ।
कार्यक्रम में श्रमिकों का उत्साह देखते बन रहा था। श्रमिकों ने शपथ ली कि लोकतंत्र में अपनी आस्था रखते हुए इस महापर्व में बढ़-चढकर हिस्सा लेंगे। सीईओ अग्रवाल ने सभी से अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है। अपने स्वयं के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। नववधुओं एवं नए मतदाताओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत के पीओ ओम पाण्डेय, सहायक श्रमायुक्त ज्योति शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद थे ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
