रस्सी लेकर फांसी लगाने तहसील कार्यालय पहुंचे वकील, पटवारी पर लगाया गंभीर आरोप ।

feature-top

बिलासपुर। रस्सी लेकर फांसी लगाने तहसील कार्यालय पहुंचे वकील को बचा लिया गया है। लेकिन वकील ने पटवारी पर गंभीर आरोप लगा दिए है। अधिवक्ता का आरोप है कि पैसा लेने के बाद भी उसके मुवक्किल का पर्ची बनाकर नही दे रहा है। गुरुवार को बिलासपुर तहसील कार्यालय में रोज की तरह कामकाज चल रहा था। तभी एक अधिवक्ता संतोष यादव रस्सी लेकर फांसी लगाने पहुंच गया। कार्यालय में अधिवक्ता चिल्ला चिल्लाकर खमतराई पटवारी पर पर्ची नही बनाने का आरोप लगा रहा था। जब उसने कार्यालय में ही फांसी लगाकर जान देने की बात की तो हड़कंप मच गया ।

किसी ने जाकर इसकी जानकारी तहसीलदार को दी तो वहां से दौड़ते भागते अधिकारी और उसके कर्मचारी बाहर निकले। किसी तरह कर्मचारियों ने उसके हाथ से रस्सी छीना और कारण पूछा। तब अधिवक्ता ने बताया कि खमतराई का पटवारी पर्ची बनवाने के लिए आठ हजार रुपए ले चुका है लेकिन पर्ची नही बना रहा है। महीनो हो गए चक्कर काटते। उनका मुवक्किल पर्ची के बारे पूछता है तो उनको क्या जवाब दूं। अब उनके सामने आत्महत्या करने के अलावा कुछ नही बचा है। तहसील कार्यालय में जब ये ड्रामा चल रहा था तो वहां मजमा लग गया था। अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों को मुंह छिपाते नही बन रहा था। इतने में वहां पटवारी पहुंच गया और पर्ची बनाकर तत्काल देने की बात करने लगा। इसके बाद ही मामला शांत हुआ ।

feature-top
feature-top

Popular News