- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- कलेक्टर-एसपी ने ली बैंकर्स की बैठक, बैंक में बड़ी राशि की लेनदेन की सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दें : कलेक्टर ।
कलेक्टर-एसपी ने ली बैंकर्स की बैठक, बैंक में बड़ी राशि की लेनदेन की सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दें : कलेक्टर ।
बिलासपुर। कलेक्टर संजीव झा एवं एसपी संतोष सिंह ने मंथन सभाकक्ष में बैंक प्रबंधकों की बैठक लेकर उन्हें चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बैंक खातों में बड़ी राशि के लेनदेन एवं अंतरण पर कड़ी नजर रखें और तत्काल इसकी जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय को दें। कलेक्टर ने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने में बैंक प्रबंधन की बड़ी भूमिका है। अपनी भूमिका को जिम्मेदारी के साथ निभाएं। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार को नामांकन भरने के पूर्व बैंक में नया खाता खुलवाना होगा । हो सकता है उनके पास कम समय हो। बैंक प्रबंधन प्राथमिकता से उनका खाता खोलें। एसपी संतोष सिंह ने कहा कि अवैध तरीके से नगद परिवहन के लिए निगरानी दल तैनात की गई है। यदि नगद जब्त करते हैं और इसकी पुष्टि बैंक से कराना चाहते हैं तो तत्काल एवं संवेदनशीलता के साथ जवाब दें ताकि कार्रवाई में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था भी दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेश शर्मा सहित तमाम बैंक प्रबंधक उपस्थित थे ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
