- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- आचार संहिता लगने के तीसरे दिन ही चुनाव आयोग एक्शन मोड में, दो कलेक्टर, तीन SP, और दो एडिशनल SP हटाए गए ।
आचार संहिता लगने के तीसरे दिन ही चुनाव आयोग एक्शन मोड में, दो कलेक्टर, तीन SP, और दो एडिशनल SP हटाए गए ।
रायपुर। आचार संहिता लगने के तीसरे दिन हो चुनाव आयोग एक्शन मोड में आ गया है। बुधवार को एक आदेश जारी करके दो जिलों के कलेक्टर, तीन जिलों के एसपी और दो एडिशनल एसपी को हटा दिया है। चुनाव का ऐलान होने के तीसरे दिन ही निर्वाचन आयोग ने बुधवार शाम छत्तीसगढ़ के दो कलेक्टरों और तीन पुलिस अधीक्षकों को हटा दिया है। हटाए जाने वाले कलेक्टरों में बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा, रायगढ़ कलेक्टर तारण प्रकाश सिनहा शामिल हैं। पुलिस अधीक्षकों में दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा, कोरबा एसपी उदय किरण और राजनांदगांव के एसपी अभिषेक मीणा शामिल हैं। इसके अलावा चुनाव आयोग ने दो एडिशन एसपी को भी हटा दिया है। इनमें बिलासपुर के एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी और दुर्ग के एडिशनल एसपी संजय ध्रुव शामिल हैं। आयोग ने अपने आदेश में हटाने का कारण चुनाव कार्यों मे दिलचस्पी न लेना लिखा है। हटाए गए सभी अधिकारियों को तुरंत अपने कनिष्ट अधिकारी को प्रभार सौंपने के लिए कहा है। इसके साथ ही आयोग ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से कल शाम तक तीन नामों को पेनल मंगाया है। उसमें से किसी एक को इन जिलों में कलेक्टर, एसपी के पद पर चुनाव आयोग पदस्थ करेंगे ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
