- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- कलेक्टर-एसपी ने ली उड़नदस्ता और स्थैतिक निगरानी टीम की बैठक, पूरी सतर्कता, निष्पक्षता और मुस्तैदी से निगरानी के दिए निर्देश ।
कलेक्टर-एसपी ने ली उड़नदस्ता और स्थैतिक निगरानी टीम की बैठक, पूरी सतर्कता, निष्पक्षता और मुस्तैदी से निगरानी के दिए निर्देश ।
बिलासपुर। उड़नदस्ता एवं स्थैतिक निगरानी टीम को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार झा और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने निर्देश है कि टीम पूरी सर्तकता, निष्पक्षता और मुस्तैदी से निगरानी करें। उन्होंने कहा कि उड़नदस्ता निगरानी टीम (एफएसटी) और स्थैतिक निगरानी टीम (एसएसटी) के सदस्य आपसी सांमजस्य से काम करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने टीम के सदस्यों को सख्त निर्देश दिए है कि कोई भी शिकायत प्राप्त होने एवं किसी माध्यम से सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहूंचे और शिकायत की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। कोई भी शिकायत मिलने पर 100 मिनट में उसका अनुपालन करना है। उन्होंने कहा कि सभी सीविजिल ऐप डाउनलोड करें।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसएसटी टीम के सदस्यों को भी निर्देश देते हुए कहा कि सभी पूरी निष्पक्षता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों एवं पुलिस की टीम में समन्वय होना चाहिए। एसएसटी की टीम नाकों पर बाहर से आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखें। वहां से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच करेगा और इस बात का विशेष ध्यान रखे कि आमजन के साथ सहजता से व्यवहार करें। अनावश्यक लोगों को परेशान न करें। संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जाएगी। बैठक में नगर निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत, एडीएम आरए कुरूवंशी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेश शर्मा सहित अधिकारी उपस्थित थे ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
