- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- निर्वाचन के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करें: कलेक्टर, सीविजिल, एफएसटी एवं एमसीएमसी की टीम ड्यूटी पर रहे तैनात ।
निर्वाचन के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करें: कलेक्टर, सीविजिल, एफएसटी एवं एमसीएमसी की टीम ड्यूटी पर रहे तैनात ।
बिलासपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार झा ने आज यहां जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में विधानसभा निर्वाचन के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि सीविजिल, एफएसटी, व्हीएसटी, एसएसटी एवं एमसीएमसी की टीम ड्यूटी पर तैनात रहे। उन्होंने मतदान दल, व्यय लेखा दल, नाम निर्देशन, मतदान सामग्री वितरण, मतदान दलों की वापसी, रूट चार्ट, मतगणना एवं अन्य सभी मुद्दों पर चर्चा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए ।
कलेक्टर ने सभी एसडीएम से कहा कि राजनीतिक दलों की बैठक लेकर उन्हें आदर्श आचरण संहिता के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करें। कलेक्टर ने मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधा बिजली, पानी, शौचालय, रैम्प की जानकारी ली। सभी जनपद सीईओ एवं सेक्टर अधिकारियों को मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से पालन करने कहा। कलेक्टर ने निर्वाचन व्यय लेखा, स्ट्रांग रूम, स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम से संबंधित निर्देश दिए। उन्होंने स्वीप के तहत अधिक से अधिक कार्यक्रम आयोजित करने कहा। बैठक में नगर निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत, एडीएम आरए कुरूवंशी, अपर कलेक्टर शिवकुमार बनर्जी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय अग्रवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेश शर्मा सहित सभी अधिकारी मौजूद थे ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
