- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- कलेक्टर ने किया जिला कोषालय का निरीक्षण ।
कलेक्टर ने किया जिला कोषालय का निरीक्षण ।
बिलासपुर। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने आज कलेक्टोरेट स्थित कार्यालय, जिला कोषालय का छमाही निरीक्षण किया। उन्होंने कोषालय से संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और कोषालय के डबल लॉक का भौतिक सत्यापन व संबंधित पंजियो पर हस्ताक्षर किए। कोषालय अधिकारी ने बताया कि कोषालय संहिता मे कलेक्टर द्वारा वर्ष में दो बार निरीक्षण करने संबंधित प्रावधान है। इस निरीक्षण के अवसर पर जिला कोषालय अधिकारी जसपाल सिंह राज, सहायक कोषालय अधिकारी सुजीत कुमार पात्रे, खजांची ज्ञानु भारद्वाज के साथ कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
