गणेश विसर्जन के दौरान, पुलिस से धक्कामुक्की और झुमाझटकी करने वाले 7 युवक को भेजा गया जेल, DJ बंद कराने पर हुआ विवाद ।

feature-top

बिलासपुर। पुलिस से धक्कामुक्की और झुमझटकी करने वालों को पुलिस ने आज जेल भेज दिया है। दरअसल पुलिस ने गणेश विसर्जन के दौरान DJ बंद करने कहा तो कोनी में जमकर विवाद हो गया। विसर्जन करने वालों ने पुलिस से झुमझटकी और हुज्जतबाजी की । मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरक्षक 1215 महादेव कुजूर थाना कोनी को पेट्रोलिंग के दौरान कन्ट्रोल रूम बिलासपुर से सूचना मिली की कोनी तेज आवाज के साथ DJ बजाते हुए गणेश विसर्जन कर रहे है। DJ के शोर से पूरा इलाका परेशान है। सूचना मिलने पर रात्रि डयूटी मे तैनात अधिकारी के साथ मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने डीजे बंद करने के लिए कहा तो लड़कों ने मानने से इंकार कर दिया ।

जब DJ को जब्ती बनाने का प्रयास किया गया तो छोटी कोनी मेन रोड में रहने वाले सूरज गढेवाल, दुर्गेश गढेवाल व उनके अन्य साथी पुलिस वालों के साथ बहस करने लगे। विवाद इतना बढ़ गया की गणेश विसर्जन करने वाले लड़के पुलिस वालों से झुमझटकी, हुज्जतबाजी करने लगे। इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी गई। इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी पौरूष पुर्रे ने स्टाफ के साथ मिलकर युवकों को रात में ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है ।

नाम आरोपीगण:- 1. दीपक गढेवाल उर्फ सूरज पिता संतू गढेवाल उम्र 23 वर्ष साकिन कोनी पेट्रोल पंप के पास छोटी कोनी, थाना केानी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2. अजय गढेवाल पिता संतू गढेवाल उम्र 19 वर्ष साकिन कोनी पेट्रोल पंप के पास छोटी कोनी, थाना केानी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
3. दुर्गेश गढेवाल पिता स्व. श्याम लाल गढेवाल उम्र 20 वर्ष निवासी कोनी पेट्रोल पंप के पास छोटी कोनी, थाना केानी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
4. उत्तम मरावी पिता मनहरण मरावी उम्र 32 वर्ष निवासी कोनी पेट्रोल पंप के पास छोटी कोनी, थाना केानी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
5. विजय जोशी पिता स्व जुगल जोशी उम्र 23 वर्ष निवासी कोनी पेट्रोल पंप के पास छोटी कोनी, थाना केानी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
6. विनय जोशी पिता विजय जोशी उम्र 23 वर्ष निवासी कोनी पेट्रोल पंप के पास छोटी कोनी, थाना केानी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
7. आशीष अनंत पिता स्व उमेश अनंत उम्र 20 वर्ष साकिन गुडाखू फैक्ट्री छोटी कोनी थाना कोनी जिला बिलासपुर (छ.ग.) ।

feature-top
feature-top

Popular News