- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- सिविल सेवा परीक्षा की कोंचिग हेतु प्राक्चयन परीक्षा 1 अक्टूबर को ।
सिविल सेवा परीक्षा की कोंचिग हेतु प्राक्चयन परीक्षा 1 अक्टूबर को ।
बिलासपुर। राजीव युवा उत्थान योजना के तहत सिविल सेवा परीक्षा की कोचिंग हेतु राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति तथा पिछड़ा वर्ग के पात्र अभ्यर्थियों के चयन हेतु प्राक्चयन परीक्षा 1 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक रायपुर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई है। परीक्षा की तिथि, समय, रोल नंबर तथा प्रवेश-पत्र से उक्त जानकारी का अवलोकन बिलासपुर जिले के वेबसाईट www.bilaspur.gov.in पर किया जा सकता है ।
सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास बिलासपुर ने बताया कि परीक्षा हेतु पात्र अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को विभागीय वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in तथा https://hmstribal.cg.nic से परीक्षा केंद्र, रोल नंबर की जानकारी के साथ फोटो युक्त प्रवेश-पत्र डाऊनलोड कर निर्धारित परीक्षा केंद्र में ले जाना होगा। प्रश्न पत्र संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के प्रथम प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन एवं द्वितीय प्रश्न पत्र एप्टिट्यूड टेस्ट सीसेट हेतु निर्धारित पाठ्यक्रम से सम्मिलित कर एक प्रश्न पत्र प्राक्चयन परीक्षा में प्रदान किया जाएगा ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
