- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- कौशल प्रशिक्षण कार्य के लिए अनुभवी प्रशिक्षकों हेतु वॉक इन इंटरव्यू 6 को ।
कौशल प्रशिक्षण कार्य के लिए अनुभवी प्रशिक्षकों हेतु वॉक इन इंटरव्यू 6 को ।
बिलासपुर। जिले में नल जल मित्र कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत जल वितरण संचालक, कारपेन्टर, लोहार, सोनार, कुम्हार, मोची, राजमिस्त्री, धोबी, टोकरी, चटाई, झाडू, खिलौने बनाने वाले, नाई एवं दर्जी कोर्स में कौशल प्रशिक्षण कार्य हेतु अनुभवी प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। जिसके लिए वॉक इन इंटरव्यू 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज, बिल्हा मोड़ के पास, रायपुर रोड़ निपनिया (बिल्हा) में रखा गया है। इच्छुक अभ्यर्थी वांछित योग्यता एवं अनुभव के अनुसार वांछित जानकारी निर्धारित प्रारूप में तैयार कर अपने बायोडाटा तथा अन्य दस्तावेजों के साथ 6 अक्टूबर को 10 बजे से 12 बजे तक पंजीयन करा सकते है। इच्छुक अभ्यर्थी कोर्स से संबंधित वांछित योग्यता एवं अनुभव की जानकारी www.bilaspur.gov.in में प्राप्त कर सकते है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
