- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 85 करोड़ रूपये की पेयजल योजनाओं का किया लोकार्पण-भूमिपूजन ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 85 करोड़ रूपये की पेयजल योजनाओं का किया लोकार्पण-भूमिपूजन ।
बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीसी के जरिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में 85 करोड़ रूपये के 8 महत्वपूर्ण पेयजल योजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 80 करोड़ 54 लाख रूपये की लागत वाले तीन समूह जल प्रदाय योजना का शिलान्यास एवं 3 करोड़ 48 लाख रूपये की 5 एकल ग्राम जल प्रदाय योजना का लोकार्पण शामिल हैं। एनआईसी कक्ष से वर्चुअली जुड़कर संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, कलेक्टर संजीव झा, जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल सहित पीएचई विभाग के अधिकारी समारोह में शामिल हुए ।
पीएचई विभाग के ईई यूके राठिया ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिन योजनाओं का शिलान्यास किया उनमें बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 29 करोड़ 54 लाख रूपये लागत की 23 ग्रामों के लिए मंगला पासीद समूह जल प्रदाय योजना, मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 28 करोड़ 76 लाख रूपये की लागत से 21 ग्रामों के लिए हरदी भटचौरा सामूहिक जल प्रदाय योजना तथा कोटा विधानसभा क्षेत्र में 18 ग्रामों के लिए 23 करोड़ 22 लाख रूपये की लागत से चपोरा समूह जल प्रदाय योजना शामिल हैं। वहीं लोकार्पित किये गये कार्यों में बिल्हा में 1.34 करोड़ की लागत से बन्नाकडीह ग्राम जल प्रदाय योजना, मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र में 44 लाख 14 हजार रूपये की लागत के उनी रीट्रोफिटिंग जल प्रदाय योजना एवं खपरी (लिमतरा) में 65 करोड़ की एकल ग्राम नल जल प्रदाय योजना, कोटा में 50 लाख की लागत से बने जमुनाही एकल ग्राम नलजल प्रदाय योजना तथा तखतपुर विधानसभा क्षेत्र की भौहाकांपा की एकल नल जल प्रदाय योजना शामिल हैं ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
