- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- मुंगेली कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब की बिक्री पर छापेमार कार्यवाही कर 120 लीटर कच्ची शराब व 1980 किग्रा महुआ लाहन जप्त ।
मुंगेली कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब की बिक्री पर छापेमार कार्यवाही कर 120 लीटर कच्ची शराब व 1980 किग्रा महुआ लाहन जप्त ।
मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब की बिक्री पर छापेमार कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि आबकारी व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज लोरमी विकासखण्ड के ग्राम परसवारा, शिकारीडेरा (पहाड़ी के पास) में छापामार कार्यवाही कर 120 लीटर कच्ची शराब और 1980 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को जेल दाखिल कर आबकारी अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में सहायक आयुक्त आबकारी श्री.एस. नुरूटी, वृत्त प्रभारी अधिकारी अमित शाह, आबकारी उप निरीक्षक विशेन चंद्रवंशी एवं पुलिस विभाग, आबकारी स्टॉफ और नगर सैनिक उपस्थित थे ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
