- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- प्रदेश के दो IPS अधिकारियों का तबादला, IPS आनंद छाबड़ा खुफिया चीफ बने, अजय यादव को बिलासपुर IG बनाया गया ।
प्रदेश के दो IPS अधिकारियों का तबादला, IPS आनंद छाबड़ा खुफिया चीफ बने, अजय यादव को बिलासपुर IG बनाया गया ।
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के दो IPS अधिकारियों का तबादला किया है। जारी आदेश के अनुसार खुफिया चीफ अजय यादव को बिलासपुर का आईजी बनाया गया है। उनके स्थान पर बिलासपुर आईजी डॉ. आनंद छाबडा को सूबे का नया खुफिया चीफ बनाया गया है। छाबड़ा पहले भी तीन साल तक खुफिया चीफ रह चुके हैं। आनंद छाबड़ा 2001 के IPS अधिकारी है। इसके महासमुंद, दुर्ग, रायगढ़, जांजगीर, चांपा, कवर्धा एसपी रह चुके है। वे स्टेट इंटेलिजेंस ब्यूरो में डीआईजी रहने के अलावा प्रदेश के इंटेलिजेंस चीफ और रायपुर आईजी दोनों पदों पर एक साथ रहे। रायपुर के बाद वे दुर्ग रेंज के आईजी रहे। उनकी पत्नी छत्तीसगढ़ कैडर की भारतीय वन सेवा की अफसर है ।
अजय यादव 2004 बैच के IPS अधिकारी है। इस समय प्रदेश के खुफिया चीफ होने के साथ ही रायपुर रेंज के आईजी भी है। इसके पहले अजय यादव जिला सरगुजा, नारायणपुर, जगदलपुर, जांजगीर चांपा, बिलासपुर, दुर्ग एवं रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर पदस्थ रहे हैं। नक्सल इलाकों में भी पुलिस सर्विस का मौका उन्हें मिला। कांकेर एसपी रहने के दौरान उनके कार्यकाल में 15 नक्सलियों का एनकाउंटर किया गया था ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
