- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- विशेष रूप से तैयार की गई कठपुतली चुनई चिरई का नृत्य सबको भाया, 15 फिट के राजा और रानी तपस्या कठपुतली के नृत्य ने मोह लिया सबका मन ।
विशेष रूप से तैयार की गई कठपुतली चुनई चिरई का नृत्य सबको भाया, 15 फिट के राजा और रानी तपस्या कठपुतली के नृत्य ने मोह लिया सबका मन ।
बिलासपुर। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के आगमन पर आज राजधानी रायपुर स्थित बूढ़ापारा तालाब परिसर में आयोजित मतदाता महोत्सव प्रदर्शनी में मतदाता जागरूकता की थीम पर आयोजित बिलासपुर जिले की कठपुतली नृत्य लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा । इस अवसर पर छत्तीसगढ़ निर्वाचन के लिए विशेष रूप से तैयार की गई कठपुतली चुनई चिरई की थीम पर आयोजित नृत्य के जरिए मनोरंजन के साथ-साथ मताधिकार के महत्व को दिखाया गया। वहीं 15 फिट की कठपुतली के नृत्य ने सबका मन मोह लिया, इसमें राजा और उनकी रानी तपस्या का नृत्य मतदाता जागरूकता के संदेशों से भरा रहा । इस अवसर पर मैं भारत हूँ भारत है मुझमें/ मैं ताकत हूँ ताकत है मुझमें, बाकी कौनो काम भले बाद करव/ उठा चलव पहिली मतदान करव, आने वाली पीढ़ी भी हम पर अभिमान करें/ चलो चलो मतदान करें, वोट करो मतदान करो/ मतदान करो सबलोग जैसे जागरूकता गीतों में कठपुतली नृत्य हुआ। बिलासपुर से आया यह समूह लगभग 24 वर्षों से कठपुतली नृत्य का मंचन कर रहा है। इसकी संचालिका श्रीमती किरण मोइत्रा हैं ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
