- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- खपरी में मनाया गया हर घर जल उत्सव, 124 घरों में नलों के जरिए प्रदाय किया जा रहा है शुद्ध जल ।
खपरी में मनाया गया हर घर जल उत्सव, 124 घरों में नलों के जरिए प्रदाय किया जा रहा है शुद्ध जल ।
बिलासपुर। जिले में जल जीवन मिशन के तहत विकासखण्ड मस्तूरी के ग्राम पंचायत लिमतरा के आश्रित ग्राम खपरी में हर घर जल उत्सव मनाया गया। ग्राम खपरी के 124 घरों में पानी टंकी के माध्यम से नल द्वारा शुद्ध जल प्राप्त हो रहा है। कार्यक्रम में सरपंच द्वारा नलजल योजना के महत्व एवं जल सरंक्षण के रख-रखाव के बारे में ग्रामवासियों को जानकारी दी गई। पानी के दुरूपयोग को रोकने हेतु सोक्ता गढ्ढा एवं किचन गार्डन बनाने हेतु जोर दिया गया। गांव में सभी घरों, स्कूलों एवं आंगनबाड़ी में भी टेप-नल के कनेक्शन दिया गया। साथ ही जलकर शुल्क हेतु 50 रूपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया। इस प्रकार विकासखण्ड मस्तूरी के ग्राम पंचायत लिमतरा के आश्रित ग्राम खपरी में 124 घरेलु कनेक्शन के साथ हर घर जल घोषित किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामवासी, आई.एस.ए. के नोडल अधिकारी एवं उपअभियंता प्रमोद महतो, जिला समन्वयक एवं ग्राम के सरपंच, सचिव, उपसरपंच आदि उपस्थित थे।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
