- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- दर्सदनाक ड़क हादसा, बोलेरो की टक्कर से दो नाबालिग तो माजदा और ट्रेलर की टक्कर में ड्राइवर और हेल्पर की गई जान ।
दर्सदनाक ड़क हादसा, बोलेरो की टक्कर से दो नाबालिग तो माजदा और ट्रेलर की टक्कर में ड्राइवर और हेल्पर की गई जान ।
बिलासपुर। दो अलग अलग सड़क हादसे में दो नाबालिग समेत चार लोगों की मौत हो गई है। एक हादसा नेशनल हाईवे-49 और दूसरा स्टेट हाईवे में हुआ है। हादसे में घायल एक अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है । मस्तूरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहला हादसा बिलासपुर-मस्तूरी रोड में लावर के पास हुआ है। मेटाडोर चालक महेंद्र साहू (29) पिता भारत साहू निवासी ग्राम वेदपरसदा स्वराज माजदा मेटाडोर में शुक्रवार की सुबह हेल्पर रविन्द्र साहू (19) पिता अर्जुन साहू व एक अन्य युवक टिगेश कुमार मरावी (28) पिता जनक राम के साथ फ्लाई एश ब्रिक्स लेकर मस्तूरी जाने के लिए निकला था। सुबह करीब 6.30 बजे उसकी तेज रफ़्तार स्वराज माजदा जैसे ही ग्राम लावर के खनिज नाका के पास पहुंची, सामने सड़क के किनारे एक ट्रेलर को ओवरटेक करने की कोशिश में सीधे उससे टकरा गई ।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मेटाडोर के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक, हेल्पर व युवक केबिन में फंस गए। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को किसी तरह बाहर निकाला गया और 108 की मदद से मस्तूरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। लेकिन अस्पताल पहुँचने से पहले ही ड्राइवर और हेल्पर की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद दोनों वाहन एक-दूसरे के साथ फंसे थे इसके कारण यातायात बाधित रहा। नेशनल हाईवे के दोनो तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। जब पुलिस ने क्रेन व जेसीबी बुलाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को किनारे लगाया इसके बाद ही यातायात बहाल हुई। मस्तूरी पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है ।
दूसरे हादसे के संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि थाना मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम टिकारी के मेन रोड में करीब 11.50 बजे हुई है। एक बोलेरो वाहन और बाइक में भिड़ंत होने से दो नाबालिगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दोनों बच्चे अपने गाँव दोडकी से एक बाइक में सवार होकर मस्तूरी की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वे ग्राम टिकारी के पास मेनरोड पर पहुंचे सामने से आ रही अनियंत्रित बोलेरो वाहन की चपेट में आ गए। इस हादसे में धनराज कुशाल उर्फ आयुष पिता कुलदीप कुशाल उम्र 17 वर्ष और रणवीर मरकाम उर्फ शानू पिता चितरंजन उम्र 15 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग और पंचनामा के बाद मृतकों के शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मस्तूरी में भेज दिया गया है। मामले को आगे जांच में लिया गया है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
