- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- डबल मर्डर, बिलासपुर के इमलीभाठा में दो युवकों की हत्या, एक की सड़क में तो दूसरे की झाड़ियों के बीच मिली लाश, चार आरोपी गिरफ्तार ।
डबल मर्डर, बिलासपुर के इमलीभाठा में दो युवकों की हत्या, एक की सड़क में तो दूसरे की झाड़ियों के बीच मिली लाश, चार आरोपी गिरफ्तार ।
बिलासपुर। शहर के सरकंडा क्षेत्र इमलीभाठा में दोहरे हत्या का मामला सामने आया है। हत्याकांड बुधवार की रात हुई। बताया जाता है कि चांटापारा में रहने वाला युवक एक लड़की से मिलने के लिए इमलीभाठा गया था। उसने युवकों से लड़की का पता पूछा तो उसकी चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी गई। इसके बाद युवकों ने अपने दो साथियों को हत्या का मामला अपने सिर लेने कहा। मना करने पर युवकों ने अपने ही दो दोस्तों को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले में छह लोगों को हिरासत में ले लिया है । दरअसल मामला यह है कि सरकंडा पुलिस को बुधवार की देर रात सूचना मिली कि इमलीभाठा में हत्या हो गई है। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पूछताछ में पता चला कि चांटापारा में रहने वाला राजेश रावत तहसील आफिस के साइकिल स्टैंड में काम करता था। उसकी दोस्ती इमलीभाठा में रहने वाली एक युवती से थी ।
रात को वह युवती से मिलने के लिए इमलीभाठा आया था। यहां पहुंचने के बाद उसने युवकों से युवती का पता पूछा। इस पर युवकों ने इतनी रात आने कारण पूछा। इसके बाद राजेश से गाली-गलौज की। मना करने पर युवकों ने राजेश पर चाकूओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में लहूलुहान राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद युवकों ने अपने ही दोस्त देव नेताम को अपराध अपने सिर लेने के लिए कहा । देव ने अकेले हत्या का इल्जाम अपने सिर लेने से मना कर दिया। इस पर युवकों ने देव को भी मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद युवक भाग निकले। पुलिस ने राजेश और देव के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। युवकों से पूछताछ की जा रही है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
