देर रात मंगला देशी शराब दुकान में सेंधमारी, दिवार तोड़कर अन्दर घुसे चोर, 3 लाख 60 हजार की रकम ले उड़े ।

feature-top

बिलासपुर। सिविल लाइन थान क्षेत्र में मंगला स्थित देशी शराब दुकान में रविवार की रात चोरों ने सेंधमारी की चोर शराब दुकान की दिवार तोड़कर अन्दर घुसे और काउन्टर में बिक्री की रकम 3 लाख 60 हजार 720रूपये लेकर चलते बने। सुबह जब कर्मचारीयों ने दरवाजा खोला तो उन्हें चोरी की जानकरी हुई। पुलिस के अनुसार उस्लापुर साईं नगर निवासी ताराचंद साहू किराए के मकान में रहता है, जो मंगला देशी शराब दुकान में सुपरवाइजर भी है, रोज की तरह रविवार की रात को वह 10:00 बजे दुकान में ताला लगा कर चले गए थे। रात में वह गार्डप्रदीप केवट और दीपक जांगडे मौजूद थे । सोमवार सुबह जब सेल्समैन हेतराम ने दुकान खोला तो उसे चोरी की जानकारी हुई, जिसने सुपरवाइजर ताराचंद को भी सुचना दी, दुकान में पहुंचकर देखा तो दिवार में छेद थी, वही काउन्टर में रखी बिक्री की रकम 3 लाख 60 हजार 720 रुपए गायब मिले। अपने उच्चाधिकारियों को जानकारी देने के साथ इसकी सुचना सिविल लाइन पुलिस को भी दी गई, पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर सेंधमारो की तलाश कर रही है ।

feature-top
feature-top

Popular News