- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- स्वीप के अंतर्गत स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित, मानव श्रृंखला बनाकर बच्चों ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश ।
स्वीप के अंतर्गत स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित, मानव श्रृंखला बनाकर बच्चों ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश ।
बिलासपुर। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ‘‘स्वीप’’ के तहत शासकीय हाई स्कूल सेंदरी में बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उत्साह के साथ इस अभियान में शामिल हुए। शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खम्हरिया में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्राचार्य बलराम यादव, सांस्कृतिक प्रभारी राजन दानिश तथा अन्य शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे। हाई स्कूल मोपका में भी छात्रों के मध्य वाद विवाद प्रतियोगिता रखी गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार रखें। गौरतलब है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में आगामी निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए स्कूलों सहित विभिन्न स्थानों में स्वीप के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
