- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- निर्वाचन कार्य पूरी पारदर्शिता से करें: कलेक्टर, नोडल अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश ।
निर्वाचन कार्य पूरी पारदर्शिता से करें: कलेक्टर, नोडल अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश ।
बिलासपुर। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव कार्य संपादित करवाने के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक आज यहां जिला कार्यालय के सभाकक्ष में ली। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित जो कार्य उन्हें सौंपा गया है उसे पूरी मुस्तैदी, पारदर्शिता, ईमानदारी और निष्पक्षता से करें। कलेक्टर ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए व्यवस्थित तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए ।
कलेक्टर ने भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा भेजे गए दिशा निर्देशों का पूरी गंभीरता के साथ अध्ययन कर उन्हीं के अनुरूप पालन करने के निर्देश दिए। कानून व्यवस्था के लिए गठित एमसीएमसी, मीडिया प्रमाणन एवं पेड न्यूज निगरानी के लिए एमसीएमसी सहित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, इव्हीएम एवं व्हीव्ही पैड मशीन संबंधी कार्य, मतदाता सूची सेक्टर एवं रूट चार्ट, मतदान दलों का गठन एवं प्रशिक्षण, चिकित्सा व्यवस्था, वाहन व्यवस्था, आईटी सायबर सुरक्षा, निर्वाचन व्यय, अनुवीक्षण, वीडियोग्राफी, पत्र मुद्रण के लिए नोडल अधिकारियों से जानकारी ली गई। बैठक में नगर निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत, एडीएम आर.ए.कुरूवंशी, जिला पंचायत सीईओ अजय अगवाल सहित सभी नोडल अधिकारी मौजूद थे ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
