- Home
- टॉप न्यूज़
- मुंगेली
- पथरिया
- संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह करेंगी ध्वजारोहण, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी ।
संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह करेंगी ध्वजारोहण, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी ।
बिलासपुर। जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय माहौल में उत्साह के साथ मनाया जाएगा। संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित होगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी किया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार सवेरे 8.59 बजे मुख्य अतिथि सिंह का आगमन होगा। सवेरे 9 बजे सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। सवेरे 9.02 बजे राष्ट्रगान, सवेरे 9.05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं सवेरे 9.15 बजे मुख्य अतिथि सिंह द्वारा मुख्यमंत्री के सदेश का वाचन एवं उदबोधन किया जाएगा। सवेरे 9.35 बजे हर्ष फायर, सवेरे 9.40 बजे मार्च पास्ट एवं सवेरे 9.55 बजे स्कूली बच्चों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। सवेरे 10.30 बजे पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र का वितरण होगा ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
