- Home
- टॉप न्यूज़
- मुंगेली
- पथरिया
- घुटकू-लोखण्डी में नहीं हो रहा रेत का अवैध उत्खनन, खनिज विभाग ने जांचकर सौंपी रिपोर्ट ।
घुटकू-लोखण्डी में नहीं हो रहा रेत का अवैध उत्खनन, खनिज विभाग ने जांचकर सौंपी रिपोर्ट ।
बिलासपुर। अरपा नदी पर घुटकू एवं लोखण्डी में फिलहाल अवैध रेत उत्खनन, परिवहन अथवा वसूली की कार्रवाई पूर्ण रूप से बंद है। खनिज विभाग ने अवैध खनन संबंधी प्रकाशित समाचार के आधार पर मामले की मौके पर पहूंचकर जांच की। जांच रिपोर्ट के अनुसार कोई रॉयल्टी वसूली के तंबू या मकान नहीं मिला है। मौका स्थल में पंचगण की उपस्थिति में पंचनामा तैयार किया गया है। पंचगणों के द्वारा बताया गया कि मौके पर ग्राम घुटकू में स्थित अरपा नदी में कोई भी वाहन उत्खनन, परिवहन करते हुए नहीं पाया गया। जिले में किसी भी स्थान पर अवैध खनिज उत्खनन की सूचना मिलने पर विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाती है। वर्ष 2023-24 में खनिज अमला द्वारा घुटकू, निरतु, लमेर, लारीपारा एवं आसपास के क्षेत्रों में खनिज रेत के अवैध उत्खनन परिवहन करने वालों पर लगातार कार्यवाही करते हुए अब तक 25 प्रकरण दर्ज कर कुल 3 लाख 38 हजार 800 रूपए अर्थदण्ड लगाया गया है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
