- Home
- टॉप न्यूज़
- मुंगेली
- पथरिया
- नियमों का उल्लंघन, कृषि केंद्रों को नोटिस जारी, विक्रय पर लगाया प्रतिबंध ।
नियमों का उल्लंघन, कृषि केंद्रों को नोटिस जारी, विक्रय पर लगाया प्रतिबंध ।
बिलासपुर। कृषि विभाग द्वारा खरीफ 2023 में जिले के कृषकों को गुणवत्तायुक्त आदान सामग्री (बीज, उर्वरक,एवं कीटनाशक) की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए उप संचालक कृषि पी.डी.हथेश्वर के मार्गदर्शन में उर्वरक, कीटनाशक एवं बीज निरीक्षक बिलासपुर आर.एस. गौतम द्वारा तिफरा स्थित मेसर्स किसान कृषि केन्द्र में औचक निरीक्षण कर बड़ी मात्रा में कालातीत कीटनाशक पाया गया, जिसे जब्त कर कीटनाशी अधिनियम 1968 एवं नियम 1971 की धारा तहत कार्यवाही की गई। उक्त फर्म को लाईसेंस निलंबन हेतु कड़ी चेतवानी भी दी गई। इसी प्रकार उर्वरक निरीक्षक बिल्हा अजय सिंह द्वारा अपने क्षेत्र के विभिन्न सहकारी एवं उर्वरक प्रतिष्ठानों मेसर्स रूद्र कृषि केन्द्र चकरभाठा, मेसर्स पूजा सेल्स तिफरा एवं मेसर्स सेवा सहकारी समिति बोदरी का औचक निरीक्षण किया गया एवं अनियमितता पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिले में अब तक कुल 396 बीज, उर्वरक, कीटनाशक विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 37 प्रतिष्ठानों को नोटिस एवं 04 प्रतिष्ठानों पर विक्रय प्रतिबंध लगाया गया है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
