- Home
- टॉप न्यूज़
- मुंगेली
- पथरिया
- जप्त बैल बैगा बिरहोर आदिवासियों की बांटे जाएंगे ।
जप्त बैल बैगा बिरहोर आदिवासियों की बांटे जाएंगे ।
बिलासपुर। जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गों एवं प्रमुख मार्गों से घुमन्तू पशुओं को हटाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में बड़ी संख्या में आवारा पशुओं को जप्त कर रखने के लिए जिले के रहंगी और मोपका गौठान प्रमुख केन्द्र बनाया गया है। जप्त किए गए पशुओं को उनके मालिकों द्वारा निर्धारित समयावधि में नहीं ले जाने पर इन्हें विशेष पिछड़ी जनजातियों को सौंपे जाने का निर्णय लिया गया है। इसमें स्वस्थ नर सांड पशुओं को जिले के बैगा बिरहोर जनजातियों के सदस्यों को कृषि कार्य में उपयोग हेतु बैलजोड़ी इकाई के रूप में निःशुल्क वितरण किया जाएगा। बैलजोड़ी मिलने से उन्हें कृषि कार्य में बहुत मदद मिलेगी और उनके जीविकोपार्जन में भी वृद्धि होगी। कलेक्टर द्वारा उक्त कार्य के समुचित क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा बैलजोड़ी इकाई का चयन एवं हितग्राहियों को इकाई वितरण का कार्य किया जाएगा। नगर निगम को बैलजोड़ी इकाईयों को वितरण हेतु काउ कैचर वाहन से रहंगी गौठान से वितरण स्थल तक पहुंचाने का कार्य दिया गया है, वहीं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को शिविर आयोजन कर वितरण में आवश्यक सहयोग एवं नवीन हितग्राहियों के चयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
