सरपंच ने अपने साथियों के साथ मिलकर ग्रामीण को बंधक बनाकर की जमकर पिटाई ।

feature-top

बिलासपुर। तखतपुर क्षेत्र के ग्राम ढनढन में सरपंच ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक ग्रामीण की जमकर पिटाई कर दी है। यही सरपंच दो दिन पहले सरपंच संघ के साथियों के साथ थाने का घेराव किया था और कर खुद को पीड़ित बताकर सुरक्षा की मांग की थी। अब पीड़ित ग्रामीण के शिकायत पर सरपंच के खिलाफ बलवा का जुर्म दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार ढनढन सरपंच उमेश ध्रुव के खिलाफ तखतपुर थाने में शिवचरण डहरिया ने जुर्म दर्ज कराते हुए बताया है कि सरपंच अपने दर्जन भर साथियों के साथ मिलकर उसे बंधक बनाकर एक दुकान में ले गए। यहां उसे लोहे के खंभे में बांध कर हत्या की नीयत से मारपीट की है। मारपीट की यह घटना पास ही के एक कृषि केंद्र में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। पुलिस ने इस फुटेज को देखते हुए शिवचरण के शिकायत पर सरपंच और उसके साथियों के विरुद्ध बलवा सहित कई धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर लिया है ।

पीड़ित ग्रामीण ने अपने शिकायत कहा है कि शिवचरण डहरिया मजदूरी का काम करता है। उसने सरपंच उमेश ध्रुव को डेढ वर्ष पूर्व आवास के लिए 20,000/- (बीस हजार रूपये) नगद दिया था, लेकिन आवास में नाम नही आने के कारण कई बार पैसा वापस मंगा लेकिन वो पैसा लौटने में हमेशा आना कानी करता रहा। 8 अगस्त को शाम करीब 6.00 सरपंच उमेश ध्रुव, नरेन्द्र ध्रुव, दिलेश कर्ष, शिवम कर्ष, हरिश कौशिक, निरंजन कौशिक, मल्लू गोड, अजय केंवट, रमेश ध्रुव, आकाश साहू, सजय साहू ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसे उठाकर होटल के अंदर ले गए। फिर लोहे के खंभा में हाथ को रस्सी से बांध कर असलिल गाली गलौच करते हुए लाठी, रॉड से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस मारपीट से सिर, जबडा, पीठ, सिर के पिछे गंभीर चोट लगी और वह बेहोश होकर गिर गया ।

सरपंच संघ ने मांगी थी सुरक्षा

तीन दिन पूर्व ढनढन सरपंच उमेश ध्रुव ने शिवचरण पर मारपीट का आरोप लगाते हुए सरपंच संघ के पदाधिकारियों के साथ थाने आकर अपनी सुरक्षा की मांग की थी। साथ ही शिवचरण के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की थी। लेकिन खुद को पीड़ित बताकर सुरक्षा मांगने वाला सरपंच अपने साथियों के साथ दबंगई दिखाते हुए शिवचरण के साथ बेरहमी से मारपीट किया है। जिससे शिवचरण को सिर और अन्य जगह पर गहरी चोट आई है। सरपंच की दबंगई का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है ।

feature-top
feature-top

Popular News