- Home
- टॉप न्यूज़
- मुंगेली
- पथरिया
- मेरी माटी मेरा देश के तहत वृहद वृक्षारोपण ।
मेरी माटी मेरा देश के तहत वृहद वृक्षारोपण ।
बिलासपुर। नेहरू युवा केन्द्र बिलासपुर द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत् तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम बेलसरा में वृहद् पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नेहरू युवा केंद्र संस्थान रायपुर के राज्य निदेशक श्रीकांत पाण्डेय, कर्नल जे.जे. लालजी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में दिनेश केसरी, वरिष्ठ समाज सेवी मानदास मानिकपुरी, वरिष्ठ शिक्षक, ग्राम सरपंच वेदिन इतवारी मरावी, बेलसरा उप सरपंच प्रदीप पाटले, पूर्व सरपंच अशोक बंजारे, पंच-शोभा पाटले, पंच जोगी राम पाटले, स्व सहायता समूह से मीना जोशी, पद्मिनी बंजारे, पूर्व उप सरपंच विमला जोशी उपस्थित रहें ।
कार्यक्रम के अर्न्तगत सर्वप्रथम बेलसरा ग्राम के प्राथमिक स्कूल के परिसर में सभी अतिथियों द्वारा माटी को नमन कर पौधारोपण किया गया एवं उसके पश्चात् वीरो के वंदन के अंतर्गत कर्नल जे.जे. लालजी का शॉल एवं श्रीफल से श्रीकांत पाण्डेय द्वारा सम्मान किया गया एवं कर्नल जे.जे. लाल द्वारा सभी युवाओं एवं ग्रामवासियों को पंचप्राण की शपथ दिलाई गयी। इसी दिन तखतपुर ब्लॉक के 16 ग्रामों में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का संचालन मोहन लाल सोनी, लेखापाल नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर एवं आभार प्रदर्शन मानदास मानिकपुरी, वरिष्ठ शिक्षक ने किया। कार्यकम को सफल बनाने में नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक नीरज कंठालेय एवं शारदा ने अपनी सक्रिय भूमिका निभायी ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
