- Home
- टॉप न्यूज़
- मुंगेली
- पथरिया
- कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा, इस बार स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी जाएगी प्रस्तुति ।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा, इस बार स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी जाएगी प्रस्तुति ।
बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस समारोह जिले में हर्षाेल्लास एवं गरिमामय माहौल में मनाया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित होगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। कलेक्टर संजीव कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने संयुक्त रूप से आज पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचकर स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सौंपे गये सभी आवश्यक तैयारियां शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए ।
उल्लेखनीय है कि पुलिस परेड ग्राउण्ड में स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम रिहर्सल 13 अगस्त को सवेरे 9 बजे होगा। कलेक्टर ने रिहर्सल के दौरान सभी विभागों के जिला प्रमुखों को उपस्थित होने के निर्देश दिए है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउण्ड में प्रातः 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा एवं मुख्य अतिथि परेड की सलामी लेंगे। पुलिस, एनसीसी, नगर सेना, जेल प्रहरी एवं एसएएफ और होम गार्ड की टुकड़ियों द्वारा आकर्षक परेड किया जाएगा। समारोह स्थल पर स्कूली बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। स्वतंत्रता दिवस को हर्षाेल्लास के साथ मानने के लिए कलेक्टर संजीव कुमार झा ने विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी सौंपी है। स्वतंत्रता दिवस की रात्रि में सभी शासकीय, सार्वजनिक एवं राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों में रोशनी करने की जाएगी। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
