- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- कलेक्टर ने शहरी औद्योगिक पार्क एवं सी मार्ट का किया अवलोकन ।
कलेक्टर ने शहरी औद्योगिक पार्क एवं सी मार्ट का किया अवलोकन ।
बिलासपुर। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने निगम आयुक्त कुणाल दुदावत के साथ नगर निगम द्वारा क्रियान्वित किये जा रहे राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का निरीक्षण किया। जिसमें मोपका तोरवा मार्ग पर दो करोड़ रूपये की लागत से तैयार किये जा रहे महात्मा गांधी अर्बन इण्डस्ट्रियल पार्क एवं विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। इसके अलावा तोरवा मोपका मार्ग पर ही छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल द्वारा महिला आजीविका केन्द्र के लिए टेलरिंग शेड निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किए। इसके बाद कलेक्टर झा नूतन चौक स्थित सी मार्ट पहुंचे, जहां उन्होंने सी मार्ट में उपलब्ध सुविधाएं, उत्पाद तथा स्टोरेज का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पैकेजिंग, साफ सफाई समेत आवश्यक दिशानिर्देश दिए ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
