- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- कलेक्टर ने शहर की दो मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण, संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का लिया जायजा ।
कलेक्टर ने शहर की दो मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण, संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का लिया जायजा ।
बिलासपुर। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शहर की शेफर स्कूल एवं कुदुदण्ड उमावि. में स्थापित दो मतदान केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां चल रहे मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। विगत 2 अगस्त से शुरू पुनरीक्षण का यह कार्य आगामी 31 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान पात्र लोग-बाग मतदाता सूची में नाम जोड़वाने, कटवाने अथवा संशोधन कराने का काम किये जा सकते हैं। कलेक्टर ने मतदान केन्द्र में मौजूद अभिहित अधिकारी एवं बीएलओ से चर्चा कर पुनरीक्षण के लिए प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने बीएलओ को घर-घर पहुंचकर अभियान के बारे में लोगों को जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि अभियान शुरू होने के दिन 2 अगस्त से अब तक जिले में लगभग 1700 आवेदन दावा/आपत्ति के प्राप्त हुए हैं। 1 अक्टूबर 2023 को अठ्ठारह वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता सूची में अपना नाम जोड़वा सकते हैं। इस दौरान 12, 13, 19 एवं 20 अगस्त को शनिवार एवं रविवार के दिन मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर आयोजित किये जाएंगे। कलेक्टर झा ने जिला कार्यालय परिसर स्थिम ईव्हीएम वेयर हाऊस का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेश शर्मा, एसडीएम डॉ. सुभाष सिंह राज, तहसीलदार अतुल वैष्णव भी उपस्थित थे ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
