- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह ने स्कूली बच्चों को बांटे प्रमाण पत्र, एक ही दिन में 6 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्रों का वितरण ।
संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह ने स्कूली बच्चों को बांटे प्रमाण पत्र, एक ही दिन में 6 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्रों का वितरण ।
बिलासपुर। राज्य शासन द्वारा स्कूली बच्चों को आसानी से जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी के फलस्वरूप आज तखतपुर अनुविभाग अंतर्गत स्कूली बच्चों को एक ही दिन में 6 हजार 506 प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इसमें तहसील तखतपुर के 1686, सकरी एवं गनियारी के 4820 प्रमाण पत्र शामिल है। संसदीय सचिव एवं तखतपुर विधायक रश्मि आशीष सिंह ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सकरी में आयोजित कायक्रम में बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किया। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रयास से जिन 12 जातियों के किन्हीं कारणों से जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पाते थे, उनके जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए भी प्रावधान किया गया है ।
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ की पारंपरिक खेलकूद को संरक्षित करने एवं उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश भर में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने कहा। कार्यक्रम में रश्मि आशीष सिंह ने बच्चन बाई स्वामी आत्मानंद स्कूल सकरी की वार्षिक पत्रिका ‘‘प्रवाहिका’’ का विमोचन भी किया । उल्लेखनीय है कि विगत कुछ दिनों से तहसील के पटवारियों, शिक्षकों तथा अधिकारियों द्वारा लगातार शिविर लगाकर स्कूली बच्चों के प्रमाण पत्र बनाए जाने हेतु फॉर्म भरवाए जा रहे थे, इसी क्रम में आज एक साथ सभी प्रमाण पत्र उनके स्कूलों में ही वितरित किया गया। शेष प्रमाण पत्र संकुल समन्वयकों तथा हल्का पटवारियों के माध्यम से उनके स्कूलों में ही वितरित किया गया ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
