- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने दीपक तिवारी को दिलाई स्थायी जज की शपथ ।
मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने दीपक तिवारी को दिलाई स्थायी जज की शपथ ।
बिलासपुर। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने आज सवेरे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कोर्ट हाल नम्बर 1 में न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी साहब को स्थायी जज के रूप में शपथ दिलाई गयी। उल्लेखनीय है कि न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी की नियुक्ति वर्ष 2021 में एडिशनल जज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में की गयी थी। विधि एवं विधायी कार्य विभाग, नई दिल्ली द्वारा 28 जुलाई 2023 को न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी को स्थायी जज में नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी की गयी थी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में समस्त न्यायमूर्तिगण रजिस्ट्री व ज्यूडिशियल एकेडमी के न्यायिक अधिकारीगण, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बिलासपुर प्रमुख सचिव, विधि एवं विधायी कार्य विभाग, मंत्रालय, रायपुर, अधिवक्तागण व न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी के परिवार के सदस्य उपस्थित रहे ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
