- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- तखतपुर ब्लॉक के गांवों में किया गया इव्हीएम मशीन का प्रदर्शन, मशीन की कार्यप्रणाली से रूबरू हुए ग्रामीण ।
तखतपुर ब्लॉक के गांवों में किया गया इव्हीएम मशीन का प्रदर्शन, मशीन की कार्यप्रणाली से रूबरू हुए ग्रामीण ।
बिलासपुर। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता के लिए जिले के विकासखण्डों के गांव-गांव में इव्हीएम प्रदर्शन वैन के माध्यम से इव्हीएम मशीनों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में तखतपुर के ग्राम पंचायत टांड़ा, बेलगहना सहित विभिन्न ग्राम के ग्रामीणों के बीच पहूंचकर इव्हीएम मशीन की जानकारी दी गई। ग्रामीण भी बड़ी उत्सुकता के साथ प्रदर्शन वैन के पास पहूंचे और जानकारी ली। मशीनों की कार्यप्रणाली एवं विश्वसनीयता से मतदाताओं एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जा रहा है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते तक ये वाहन गांव-गांव एवं हाट बाजारों में घुम-घुमकर लोगों को जागरूक करेगी। लोग प्रदर्शन के दौरान इसका वैसे ही इस्तेमाल करके देख सकेंगे जैसे कि वास्तविक मतदान के दौरान करते है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
