नदी में नहाने गई तीन लड़कियों की डूबने से मौत, SDRF की टीम ने निकाला शव, रेत माफियाओं पर लग रहे आरोप ।

feature-top

बिलासपुर। अरपा नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई है। तीनो अपनी दो अन्य सहेलियों के साथ नहाने गई थी। नहाते समय रेत खुदाई में हुए गड्ढे तीन बच्चियां समा गई।
अरपा नदी में चल रही रेत की अंधाधुंध खुदाई ने एक बार फिर से तीन बच्चियों की जान ले ली है। घटना बिलासपुर से करीब 11 किलोमीटर दूर स्थित सेंदरी गांव की है। सोमवार की सुबह पांच लड़कियां नदी में नहाने गई थी। नहाने के दौरान पांचों तैरते तैरते उन गड्ढों में पहुंच गई जहां रेत चोरों ने जेसीबी से गड्ढा करके रेत निकला था ।

दो लड़कियां तो जैसे तैसे तैरकर बाहर निकल आई लेकिन 18 वर्षीय पूजा पटेल, 14 वर्षीय रितु पटेल और 11 वर्षीय धनेश्वरी पटेल नदी के ही किसी गड्ढे में डूब गई। धनेश्वरी पटेल के पिता मंदू पटेल है, व पूजा पटेल, रितु पटेल दोनो सगी बहने सुशील पटेल की बेटी है। घटना की सूचना मिलते ही SDRF तो टीम मौके पर पहुंची और दो घंटे की अथक मेहनत के बाद तीनों लड़कियों के शव निकल लिए है। नदी से शव बाहर आते ही ग्रामीणों का धैर्य टूट गया और आक्रोशित ग्राम सड़क में आकर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि रेत माफियाओं द्वारा खोदे गए गड्ढे में डूबने के कारण बच्चियों की मौत हुई है। इधर लगभग 10:00 बजे से मौके पर नाराज लोगों ने कोनी सेंदरी रोड़ पर चक्काजाम कर दिया है, सीएसपी कोतवाली पूजा कुमार ने बताया कि पुलिस और जिला प्रशासन की टीम चक्का जाम कर रहे, लोगों को समझाइश दे रही है ।

मृतकों का नाम का नाम
01. पूजा पटेल पिता सुशील पटेल 18 साल
02. रितु पटेल पिता सुशील पटेल 14 साल
03. धनेश्वरी पटेल पिता मंदू पटेल 11 साल

feature-top
feature-top

Popular News